साढ़े चार माह पूर्व घर से गायब हुई युवती की लिखी गई थी गुमशुदगी
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। कहोबा पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से करीब साढ़े चार माह पूर्व गायब हुई युवती को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है, जिसकी चहुंओर सराहना की जा रही है। युवती के गायब होने के मामले में स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उनके सुपुर्द कर दिया।
मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि थाने के कहोबा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीया युवती अपने घर से गायब हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां ने लिखाया था। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कहोबा पुलिस चौकी प्रभारी एसएन राय को सूचना मिली कि एक युवती गुमशुदा हालत में कुंदुरखी तिराहे पर खड़ी है। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी अपने हमराही कांस्टेबल राकेश कनौजिया व महिला कांस्टेबल सुप्रिया त्रिपाठी के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। युवती को थाने लाकर उससे पुछताछ की गयी तो उसने अपना नाम व पता बताया। पूछने पर उसने बताया कि गृह कला से परेशान होकर वह अपनी मौसी के घर चली गई थी।
पुलिस द्वारा गुमशुदा युवती की मां को फोन से सूचना दी गई। सुचना पाकर उसकी मां और मामा थाने पहुंचे। पूछने पर युवती ने बयान दिया कि वह अपने माता के साथ घर जाना चाहती है। युवती के बयान के आधार पर उससे लिखा पढ़ी करा कर उसे मां और मामा के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी गुमशुदा बेटी से साढ़े चार माह बाद मिलकर मां की आंखें भर आईं और उसने कहोबा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ