आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब के साथ ही जालसाजी करके कूटरचित देशी शराब के सामान मिलता जुलता शराब को बनाने वाले दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। इधर होने वाले लोकसभा चुनाव को स्वच्छ और अपराध मुक्त करने हेतु पुलिस और आबकारी के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर महुली पुलिस की अगुवाई में कूटरचित सामान और लगभग सैकड़ों लीटर अवैध शराब को बरामद किया गया।
बताते चले कि आज मंगलवार को महुली पुलिस ने एक अभियान के तहत धर्मेन्द्र पुत्र रामचंदर निवासी ग्राम दलेलगंज थाना महुली जिला संतकबीरनगर एवं धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल उर्फ मनोज पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम जसवल थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 2117 लीटर अवैध शराब के साथ ही कूटरचित सामान में 10539 शीशी बंटी बबली,3970 ढक्कन, 940 क्यू आर कोड एवं 30650 रुपये नगद बरामद किये गए।
इन सभी आरोपियों के ऊपर नकली ब्रांड के देशी शराब बनाने के जुर्म में मुकदमा संख्या 133/19 में आई पी सी की धारा 419,420,467,468,471 व कॉपीराइट 63 के साथ ही आबकारी अधिनियम 63 के अधीन मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालो में आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, एस आई श्रवण कुमार यादव, मु.आ.नागरिक सुरेन्द्र प्रसाद, मु.आ.आबकारी इंद्रपाल व आ.आबकारी से पंकज चौधरी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ