Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

882 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गतिविधियों का सही ढंग से हो संचालनः डीपीओ






अवधेश तिवारी 
बलरामपुर ।। बाल विकास विभाग में चल रही योजनाओं के सही ढंग से संचालित करने के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान डीपीओ ने शासन द्वारा निर्धारित गतिविधि कैलेण्डर सत्र में लापवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी और पोषण पखवाड़ा, आईसीडीएस कैश एप्लीकेशन में बेस्ट पर्फामेंस पर सभी को बधाई भी दी है।

                    


जानकारी के अनुसार मंगलवार को विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीपीओ सत्येन्द्र सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये  कि मुख्य सेविकाएं कैलेण्डर के हिसाब से सभी 1882 आंगनबाड़ी केन्द्रों गतिविधियों का सही ढंग से संचालन करेंगी।
केन्द्रों पर आने वाले गर्भवती महिला, नवजात बच्चे, किशोरी व बुजुर्ग का ख्याल रखना व सही व्यवहार करना भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मुख्य सेविकाएं प्रतिदिन किसी एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर कार्यक्रम का निरीक्षण कर कार्यक्रम का संचालन करेंगी और गतिविधि में शामिल होकर वहां की फोटो विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराएंगी। 



उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में हाटकुक योजना के संचालन में प्रधान व शिक्षकों का आपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, सभी मुख्य सेविकाएं व सीडीपीओ अपने अपने क्षेत्र के प्रधानों और शिक्षकों से सम्पर्क कर हाटकुक संचालन की व्यवस्था करें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर समुदाय आधारित गतिविधि रजिस्टर को सही ढंग से भरना सुनिश्चित करें। सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि सभी परियोजनाओं पर इंटरनेट सुविधा के लिए राउटर भेज दिये गये है 



यदि कोई समस्या हो तो उन्हे रिपोर्ट करें। उन्होने सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी सहित सभी टीम मेम्बर को बधाई देते हुए कहा कि पोषण पखवाड़े में  बलरामपुर जिला 18 वें नम्बर पर, आईसीडीएस कैश एप्लीकेशन लांचिंग में पहले नम्बर पर और हाऊस होल्ड सर्वे में 7 वें नम्बर पर है। बैठक में नीलम कश्यप, रीनम ंिसंह, रेनू जायसवाल, संजीव कुमार, राकेश कुमार, डा. संदीप कुमार गरिमा श्रीवास्तव, प्रियंका दूबे, उषा मिश्रा, महजबी बेगम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे