Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में लगे मतदान मतगणना कार्मिको को एमपीपी इण्टर कालेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक दिया जाना है । प्रशिक्षण के दूसरे दिन दो पालियों में मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट, मतदान संबन्धी जानकारियां मास्टर ट्रेनरों द्वारा दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को मतदान संबन्धी बारीकियां बताई गई। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रथम पाली में 09 मतदान कार्मिक व दूसरी पाली में 16 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर 25 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिनके विरुद्ध प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने विभागीय कार्यवाही व एफआईआर कराने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ अमनदीप डुली, सहायक प्रभारी कार्मिक पीडी0 अनिल कुमार, डीएसटीओ ओंकार नाथ सिंह, परियोजना अर्थ शास्त्री वीके0 श्रीवास्तव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे