Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के तर्ज पर आई हॉस्पिटल का संचालन कर रहा सफाईकर्मी






खबर का असर : दोषी पाए जाने पर सफाईकर्मी पर कड़ी कार्यवाही होगी :डीपीआरओ
आलोक बर्नवाल
 संतकबीरनगर। जब 2005 में मुन्ना भाई एमबीबीएस की फिल्म आई थी तो काफी लोगो के बीच यह फ़िल्म चर्चित हुई और लोगों का इस फ़िल्म ने मनोरंजन के साथ ही संदेश भी प्रदान किया। हालांकि फिल्म में महत्वपूर्ण  भूमिका अदा कर रहे संजय दत्त ने संदेशात्मक दृश्यों ने लोगो को काफी प्रभावित भी किया था लेकिन उसी तरह के कैरेक्टर को मेंहदावल ब्लॉक में एक सफाईकर्मी भी  आई हॉस्पिटल का संचालन कर रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि मुन्ना भाई हास्पिटल का संचालन कर रहे थे तो यहां पर सफाईकर्मी आई हास्पिटल को चला रहे हैं। 




बताते चले कि पूरा मामला जनपद के मेहदावल ब्लाक के अंतर्गत बरईपुर गांव का है जहां पर पंचायती राज विभाग द्वारा भास्कर द्विवेदी को सफाईकर्मी के पद पर तैनात किया गया है लेकिन सफाई की व्यवस्था तो राम भरोसे चल ही रही थी जिसपर यहाँ के ग्रामीणो में काफी रोष था। इसी रोष से आक्रोशित ग्रामीणों ने सफाईकर्मी के विरुद्ध गांव में प्रदर्शन किया और दोषी सफाईकर्मी के ऊपर कार्यवाही की मांग किया गया।

प्रकाशित हुई थी खबर 
 मामले को जब क्राइम जंक्शन प्रकाशित किया तो ब्लॉक से लेकर जिले के आला अधिकारी हरकत में आकर कार्यवाही की बात कहने लगे। आपको बता दें कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के नगर पंचायत पीपीगंज में सफाईकर्मी भास्कर द्विवेदी द्वारा आई हॉस्पिटल का संचालन किया जाता है। हालांकि जब इस मामले में भास्कर द्विवेदी से बातचीत किया गया तो उन्होंने कहा इस आई हास्पिटल का संचालन मेरे पिता करते हैं।



 लेकिन बताया जा रहा है कि पूरे दिन भास्कर द्विवेदी हास्पिटल पर मरीजों को देखने और अपनी अहम भूमिका अदा करने का काम करते हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जहां पर पंचायती राज विभाग द्वारा सफाई के लिए भास्कर द्विवेदी को बरईपुर गांव में तैनात किया गया है तो वह सफाई के कार्य को क्यो नही करते हैं या फिर प्रधान और अधिकारियों सें जुगाड़ करके अपना आई हॉस्पिटल का संचालन करते हैं। पूरे मामले पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने मामले को संज्ञान लेते हुए उन्होंने बताया कि मामला मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है।



 इस बाबत गहनता से जांच कराई जा रही है और यह पता किया जा रहा है कि क्या वह हास्पिटल चलाते हैं और गांव में सफाई कार्य क्यों नहीं करते हैं। अगर मामला जांच में सही पाया गया तो दोषी पर कड़ी कार्यवाही को किया जाएगा। हालांकि वही इस बाबत मामला जैसे ही एडीओं पंचायत मेहदावल मैनुद्दीन सिद्दीकी को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल आनन-फानन में तैनात सफाई कर्मी भास्कर द्विवेदी को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी कर दिया है। 


फिलहाल अब देखना होगा की कार्यवाही की बात पर अधिकारियों की जुबानी कितनी महत्वपूर्ण होगी या फिर यूं ही कागजी कोर्रम को यू ही पूरा करके सफाई कर्मी को क्लीन चिट दे दिया जाएगा। चर्चा यह भी है कि तैनात सफाई कर्मी भास्कर द्विवेदी अपने जुगाड़ में पूरे दिन जिला पंचायत राज्य कार्यालय पर जमा रहा जबकि वहीं उसके बचाव पक्ष के लिए उसके सहयोगी भी लगे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे