Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निर्वाचन कार्य मे सभी अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना से करे कार्य:डीएम





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। निर्वाचन कार्य टीम भावना का कार्य है। सभी नोडल अधिकारी अथवा प्रभारी अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने में जुट जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने दिये है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में नामित विभिन्न कार्येा के नोडल/प्रभारी अधिकारी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल से नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसलिए सभी अधिकारी जी जान से लगकर अपना कार्य पूरा करें। 




उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में शिथिलता या लापरवाही पाये जाने पर विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ निर्वाचन आयोग भी कार्यवाही करता है। जो शासकीय सेवा के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होता है। इसलिए अपने दायित्वों का सजगता से निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य अकेले सम्भव नही है इसलिए सभी मिलजुल कर एक दूसरे से सहयोग करें। यदि कोई कठिनाई हो तो स्वयं उनसे अथवा उप जिला निर्वाचन अधिकारी से तत्काल सम्पर्क करे। 


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि 15 अप्रैल से हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ट्रेनिंग के पूर्व सभी व्यवस्था 14 अप्रैल को ही पूरी कर ले। ट्रेनिंग के लिए अधिकृत कमरे में बिजली, पंखा, फर्नीचर, आदि की व्यवस्था पूरी करें। स्वास्थ्य विभाग से डाक्टरों की टीम दवा आदि लेकर उपलब्ध रहेगी। एम्बुलेंस की व्यवस्था रखें। पीने हेतू पेयजल रखा जाये।  


उन्होंने निर्देश दिया है कि डयूटी वाले कार्मिकों, होमगार्ड, ड्राइवर, क्लीनर के मतदान कराने की व्यवस्था करे। व्यय अनुवीक्षण समिति शेडो रजिस्टर की तैयारी पूरी कर लें। विधानसभावार सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात कर दें। आदर्श आचार सहिंता का कडाई से पालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने बेवकास्टिंग, सी0सी0टी0वी0 कैमरा तथा नामांकन की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सी0सी0टी0वी0 कैमरा की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। 


जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम तैयार करने, कम्युनिकेशन प्लान, स्वीप, नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत कक्ष, ई0वी0एम0 वी0वी0 पैट, टेन्ट, फर्नीचर, बैरीकेडिंग, आदि का समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान कार्मिकों को भुगतान के आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद के रसोईयों के द्वारा मतदान दिवस पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी इसकी व्यवस्था कर दें। इस बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने किया। इसमें सी0एम0ओ0 डा0 हरगोविन्द, मुख्य कोषाधिकारी जगनारायण झा, उप जिलाधिकारी सदर एस0पी0 सिंह, राजनारायण तिवारी, प्रमोद यादव, आलोक प्रियदर्शी, सीमा सिंह, सुश्री लक्ष्मी, तन्मय पाण्डेय, चन्द्रशेखर यादव, शिशिर श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे