शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लाला की बाग राजापुर खरहर में आयोजित विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रतापगढ़ से मेरा बहुत पुराना नाता रहा है मैं कई बार कई कार्यक्रमो में पहले भी प्रतिभाग कर चुका हूँ किन्तु आज थोड़ी अलग परिस्थिति है जो चुनाव के संदर्भ में बिना प्रत्याशी के अकेले आया हूँ।
शीर्ष नेतृत्व शीघ्र ही प्रतापगढ़ लोक सभा क्षेत्र के लिये प्रत्याशी घोषित करेगा।उन्होंने आगे कहा कि देश को लंबे अर्शे बाद साफ सुथरी छवि वाली सरकार बनी है और मोदी जी के कुशल नेतृत्व में जनकल्याण कारी सरकार का परिणाम है कि आज देश के लोग खुद मानते है कि देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। उनके इस काम मे प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी जी भी कंधे से कंधा मिला कर खड़े है। पहले की सरकार द्वारा सहयोग न करने से जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंच नही पाती थी।
पूर्ववर्ती सरकार के रवैये के परिणाम से 3 वर्ष में मात्र 68 हजार प्रधानमंत्री आवास ही स्वीकृत हुए किन्तु भाजपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में 2 वर्ष में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए। कल घोषित हुए संकल्प पत्र का अध्ययन युवा साथियों को अवश्य करना चाहिए क्योंकि भाजपा का संकल्प पत्र नए भारत का एडवांस में दस्तावेज है। राष्ट्रहित में, किसानहित में व जनहित में मोदी जी की सरकार में प्रतापगढ़ की हिस्सेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
विशिष्ट प्रदेश एवं मुख्यवक्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश ने कहा भारत युवाओ का देश है और एक मजबूत लोकतंत्र में मजबूत सरकार के लिए प्रत्येक युवा अपनी सहभागिता मतदान के रूप में तय करे और देश मे स्वच्छ साफ सुथरी सरकार के लिये मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिये कमल के फूल पर मतदान करे।
क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उपस्थित समूह का हृदय से आभार ब्यक्त किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री मोती सिंह, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष युवामोर्चा सूरज सिंह, युवामोर्चा अध्यक्ष रवि गुप्ता, हरि प्रताप सिंह, गणेश नारायण, स्वामीनाथ शुक्ल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, के के सिंह, बृजेश सौरभ, नीलम हिन्द, राजेश सिंह, श्याम सुंदर टाऊ, राय साहब सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, चंद्र प्रकाश पाल, नीरज ओझा, अजय ओझा, शिवम ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी इत्यादि ने सभा को संबोधित किया। संचालन जयेन्द्रनाथ उपाध्याय ने किया।
युवा सम्मेलन मे माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के सम्मुख वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यकांत "निराला" जी ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इसी तरह भीट के प्रधान अर्जुन पाण्डेय ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ