राकेश गिरी
बस्ती। सपा के पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के कॉंग्रेस में जॉइनिंग की खबर आने के बाद बस्ती ही नहीं बल्कि पूरे मण्डल में गली मुहल्लों में केवल राज किशोर सिंह की ही चर्चा हो रही है राजकिशोर सिंह बस्ती के हर्रैया विधानसभा से तीन बार विधायक और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है ।
राजकिशोर सिंह के कांग्रेस का हाथ थामने से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वहीं पूर्वांचल में अपनी साख बचाने में लगी कॉंग्रेस को संजीवनी मिल सकती है।
राजकिशोर सिंह मुख्यमंत्री के गढ़ में जिलापंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को जिताकर अपना लोहा मनवा चुके है। समाजवादी पार्टी छोड़ने के पीछे बस्ती मंडल की तीनों सीटें बसपा के खाते में जाने से वह नाराज थे । सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी, राजकिशोर सिंह को बस्ती लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ