अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद हो चुका है । जनपद बलरामपुर श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है । यहां पर छठवें चरण में 12 मई को मतदान संपन्न होना है । सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है । भाजपा सांसद वर्तमान प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने आज देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी का दर्शन और पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने बताया कि प्रदेश व देश तथा हर क्षेत्र के आर्थिक उत्थान के लिए देश तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार रहना जरूरी है ।
उन्होंने आज मां पाटेश्वरी से आशीर्वाद प्राप्त किया है उन पर मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद बराबर बना रहता है । उन्हीं की कृपा है कि उन्हें लगातार समाज सेवा करने का मौका प्राप्त हुआ है । आगे भी मौका मा पाटेश्वरी अवश्य प्रदान करेंगी । उन्होंने यह भी बताया कि देवीपाटन मे अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला लगता है जिसमें नेपाल तथा भारत के लोग मिलजुलकर सम्मिलित होते हैं । ऐसे मेले को राजकीय मेला का दर्जा प्रदान करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहनीय कार्य किया है ।
यहां देश के विभिन्न प्रदेशों से लोग पहुंचते हैं । अभी तक मंदिर प्रबंधन द्वारा ही सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाती थी जिसमे सीमित संसाधन के कारण तमाम कमियां रह जाति थी जिससे श्रद्धालुओं को तकलीफ उठानी पड़ती थी । अब राजकीय मेला घोषित होने के कारण सुविधाओं को सरकार मुहैया कराएगी और धीरे-धीरे आने वाले समय में ओ सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी जो एक मेले में आवश्यक होती हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ