अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कोतवाली देहात क्षेत्र में एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर सुदामा भट्ठा के पास एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी । ठोकर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए और बुरी तरह जख्मी हो गए ।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनके पैर में फ्रैक्चर भी हो गया है । स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को जिला मेमोरियल चिकित्सालय में पहुंचाया गया है ।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल रवि तथा महेश थाना गौरा के चिल्हिया के रहने वाले हैं और यह लोग देवीपाटन दर्शन के लिए गए थे । दर्शन कर वापस लौटते समय सुदामा भट्टा के पास एक प्राइवेट बस ने बाइक को ठोकर मार दी । घायल दोनों युवकों को इलाज हेतु जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ