Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रबंधन समिति की सक्रियता से ही आएगी शिक्षा में बेहतरी:दुर्गा साहू





शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ |  तरुण चेतना संस्थान द्वारा सीसीआरडी० परियोजना अंतर्गत शिक्षा की  बेहतरी के लिए ग्राम पंचायत सरमा के प्राथमिक विद्यालय पहाडा मुरारपट्टी में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें स्टेट कोऑर्डिनेटर दुर्गा साहू ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यसयमसी० सदस्यों को बेहतर शिक्षा के लिए अपने अधिकारों को पहचान होगा, ताकि बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा के साथ साथ बाल अधिकार भी सुनिश्चित किया जा सके। 


इस अवसर पर तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने  बेहतर शिक्षा प्रकाश डालते हुए कहा कि यसयमसी० सदस्यों को विद्यालय के बाहर व् भीतर दोनों जगह अपना अधिकार व् कर्तब्य निभाना चाहिए.  परियोजना प्रभारी शिवकुमारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकार व् कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर एनपीआरसी० बालमुकुंद ओझा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के विकास का नींव है।


 विद्यालय में शत् प्रतिशत नामांकन हो और हर बच्चा स्कूल आऐ तभी हमारे बच्चे योग्य नागरिक बन सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रधानाध्यापक ने इस अवसर पर कहा कि अभिभावक अपने स्कूल पर रखे नज़र नर्सरी की तुलना में आधा ही ध्यान दे तो हमारा विद्यालय प्राईवेट से बेहतर होगा | इसी क्रम में सीसीआरडी० नेटवर्क के सदस्य हकीम अंसारी ने कहा कि स्कूल में बच्चों का ठहराव हो, ताकि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिया जा सके। सरकार ने विद्यालय से सम्बन्धित सारे पावर विद्यालय प्रबंधन समिति को दिया है । 


अपने अधिकारों को पहचानो और अपने स्कूल को बेहतर बनाओ। इसी क्रम में सीसीआरडी० नेटवर्क के सदस्य सोनिया ने बाल क्लब के माध्यम से विद्यालय की बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की | फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख सीता राम बर्मा, ग्राम प्रधान गुरुदीन, शिक्षा मित्र रामयश बर्मा, शकुन्तला देवी आदि लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे