Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | सिटी में एन्टी करप्शन कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की और उपस्थित छात्र/छात्राओं, नागरिकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करें जिससे भारत देश का लोकतंत्र सशक्त व मजबूत हो। उन्होने छात्र/छात्राओं से कहा कि वह अपने पास पड़ोस के लोगों व गांवों में लोगों से मिलकर उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिये प्रेरित करें। 


उन्होने कहा कि हमारा भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता है जिसे हम मतदाता भी कहते है, ये मतदाता ही है जो लोकतंत्र का भविष्य तय करता है इसलिये देश का हर एक नागरिक जब मत देने के लिये जाता है तो उसे एक जागरूक मतदाता की तरह अपना वोट देना चाहिये। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हमेशा यही कोशिश रहती है कि देश के सभी लोग अपना बहुमूल्य वोट देने जरूर जायें और लोकतंत्र के इस पर्व जिसे हम चुनाव कहते है उसमें हिस्सा बने।


 एक मतदाता जागरूक बनेगा तभी वो अपने मत देने के अधिकार का सही उपयोग कर पायेगा और तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होने कहा कि इस बार के मतदान प्रक्रिया में जनपद के मतदान केन्द्रों पर उत्सव जैसा माहौल रहेगा। उन्होने प्रथम बार मतदान प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले छात्र/छात्राओं को बधाई भी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र/छात्राओं, अध्यापकों, नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलायी तथा मतदाता जागरूकता की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक मतदाता का मत अमूल्य है जो देश के विकास में अग्रणी भूमिका अदा करे उसे मतदान कर देश के लोकतंत्र व विकास की प्रक्रिया को मजबूत बनाये। उन्होने कहा कि सभी लोग निष्पक्ष व निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान प्रक्रिया में भागीदारी करें। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेन्द्र शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य, प्रधानाचार्य ब्रजभान सिंह, एन्टी करेप्शन कमेटी के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी सहित छात्र, छात्रायें एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे