Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस को मिली सफलता, तस्करी के लिए रखे गौवंश को किया बरामद





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जबसे प्रदेश में निजाम बदली तबसे गौकशी के कारोबार को पूरी तरह से अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। जिसमे कुछ हद तक पुलिस प्रशासन को सफलता भी मिल रही थी। इसके साथ ही जबसे लोकसभा के चुनाव की घोषणा हुई है तबसे पुलिस पर कार्य का भार बढ़ गया है। फिर भी अब गौकशी से अछूता मेंहदावल थाना भी चुनावी व्यस्तता के चलते इसके जद में आ रहा है।


 ताजा मामला मेंहदावल थानांतर्गत ग्रामपंचायत बीमापार के ग्राम पड़री जो पुलिस बूथ टड़वरिया से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित बगीचे से एक दर्जन पशुओं को गौ तस्करो ने पेड़ो से बांध के रखा था। इस बाबत ग्रामीणो का कहना था कि कई दिनों से अपरिचित लोग छुट्टा गौवंश पशुओं को बगीचे में एकत्र कर के वाहनों में लादकर अन्यत्र स्थान पर ले जाने का कार्य किया जा रहा था। जिस बाबत किसी के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


 जिससे पुलिस ने आनन फानन में एस आई कैलाश नाथ यादव द्वारा अपने हमराही सिपाही अभिषेक सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय आदि के साथ मौके पर पहुंच कर छापा मारा गया। पुलिस के आने की सूचना पर सभी गौ तस्कर फरार हो गए। मौके पर एक दर्जन के लगभग गौवंश पेड़ से बंधे पाए गए। साथ ही मौके से एक बाइक भी बरामद हुई। जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर आवश्यक खोजबीन गौकशी के आरोपियो को तलाशा जायेगा। 


इस बाबत छापे के बाद आये कुछ ग्रामीणो से पूछताछ किया गया तो किसी ने भी उक्त के बाबत कोई जानकारी नही दे पाया है। फिलहाल इस तरह के गौवंश के मिलने से नगर क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बाबत थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह द्वारा ने बताया कि सूचना के बाबत एस आई कैलाशनाथ यादव के अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर गई थी जहाँ पर एक दर्जन पशुओं को पेड़ से बांधा गया था ग्रामीणो के द्वारा गौतस्करों के क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ ही पशुओं को अन्यत्र मामले की पुष्टि हुई है। मौके पर तस्कर के बाइक भी लावारिस हालात में मिले है जिसके आधार पर तस्करों को पहचान की जाएगी। जिसपर पुलिस विभाग अपने कार्य को कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे