Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धनघटा पुलिस को मिली कामयाबी, अवैध असलहा फैक्टरी का किया भंडाफोड़





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर।  थाना धनघटा पुलिस ने भारी संख्या में अवैध तमंचा एवं तमंचा बनाने के उपकरण बरामद कर सराहनीय कार्य किया है।


बुधवार की रात्रि गश्त के दौरान धनघटा थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा मय टीम के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शान्ति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में उमरिया चौराहे पर उपस्थित थे कि सीओ ने बताया कि आगापुर उर्फ गुलरिहा गाँव के दक्षिण घाघरा नदी के किनारे दियारा में स्थित मड़ई में कुछ लोग अवैध शस्त्र का निर्माण व विक्रय रात्रि के समय चोरी छुपे करते है। 


आज भी निर्माण हो रहा है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है। जिसपर एसओ द्वारा इस सूचना पर विश्वासकर चौकी प्रभारी पौली धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को मय फोर्स तथा चौकी प्रभारी बसवारी को अविलम्ब उमरिया चौराहे पर पहुँचने का निर्देश दिया गया। सूचना पर एस आई धर्मेन्द्र कुमार तिवारी मय हमराह हे0का0 रजनीश पाठक के उपस्थित हुए। एस ओ ने मुखबीर खास को साथ लेकर नेतवापुर होते हुए ग्राम आगापुर उर्फ गुलरिहा पहुँचकर गाड़ी खड़ी कर मुखविर खास व मय फोर्स को साथ लेकर आगे गए।


 कुछ दूर आगे जाने पर एक मड़ई में रोशनी जल रही थी तथा खट खट की आवाज लोहा पीटने जैसी आ रही थी  पुलिस वालों को देखकर मड़ई में बैठे व्यक्ति उठकर पश्चिम तथा दक्षिण की तरफ भागे कि एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर नदी की तरफ दक्षिण दिशा में भाग गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम हैदर अली पुत्र इकबाल अहमद निवासी मोहीद्दीनपुर इस्लाम नगर मगहर थाना खलीलाबाद बताया गया। उसके द्वारा उम्र करीब 32 वर्ष बताया गया इसके साथ ही भागने कारण पूछा गया तो बताया कि साहब मै बेरोजगार हूँ व आर्थिक तंगी के कारण गलत संगत में पड़ गया।


 कुछ दिनों तक मैं बिहार के मुंगेर जिले में रहा जहाँ अवैध कट्टा बनाने का काम किया। घर आने के बाद कोई कार्य न होने के कारण इधर उधर मारा फिरता था। इसी बीच मेरी मुलाकात झिनकान निवासी धनघटा से हुई। जिससे मैंने वार्ता कर अवैध शस्त्र बनाने के लिये कोई सुरक्षित स्थान बताने को कहा झिनकान के बताने के अनुसार हम और झिनकान मिल कर चोरी छिपे अवैध शस्त्र का निर्माण आगापुर उर्फ गुलरिहा के पास स्थित घाघरा नदी के किनारे मड़ई में करने लगे तथा शस्त्रों की चोरी छिपे बिक्री भी सीमावर्ती जनपद बस्ती,  अम्बेडकरनगर आदि स्थानों में करने लगे। एकान्त स्थान होने के कारण कोई इधर आता जाता नहीं है। 


हम लोग अक्सर रात्रि में ही शस्त्रों का निर्माण करते है। इन शस्त्रों को दो से तीन हजार रूपये में बेच देते है। आज भी हम लोग शस्त्रों का निर्माण कर रहे थे कि आप लोग अचानक आकर पकड़ लिये साहब झिनकान मौके का फायदा उठाकर नदी की तरफ भाग गया।  हैदर अली उपरोक्त की तलाशी व मड़ई की तलाशी ली गयी तो भारी मात्रा में अवैध तमंचा व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए । हैदर अली उपरोक्त को गिरफ्तार कर धारा 3/5/25/26 आर्म्स एक्ट के तहत चालान किया जा रहा है ।


 इसके पास से बरामद हुए सामान में1अदद मोबाइल फोन लावा व 180 रू0 नकद,3अदद कट्टा 315 बोर, 2अदद कट्टा 12 बोर, 1अदद रिवाल्वर अर्धनिर्मित, 6अदद नाल, 1अदद हेक्सा आरी मय ब्लेड, 1अदद हथौड़ी मय निहानी, 1अदद सड़सी,1अदद कौआ पिलास, 6अदद स्प्रिंग बड़ा व 6अदद स्प्रिंग छोटा, 1अदद छिन्नी, 1अदद निहाल, 5अदद रिपीट बड़ा व 22 अदद रिपीट छोटा, 1अदद टार्च, 1अदद चाइनीज लैम्प, 1अदद भट्ठी मय भाथी मय रिंग लोहे का पुराना एवं 4 किग्रा कोयला इनके पास बरामद किया गया। इन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 हरेश तिवारी चौकी प्रभारी बसवारी गाँव मय हमराह का0 मिथिलेश मिश्रा, का0 अनिल यादव, का0 विमलेश गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे