Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाढ़ व सूखा संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करे अधिकारी:डीएम





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रविश गुप्ता ने आज कलेक्टरेट के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमे सम्भावित बाढ़ एवं सूखा को देखते हुए सभी विभाग अपनी कार्य योजना 15 दिन के अन्दर जमा कर दें। इनके द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सम्भावित बाढ़ एवं सूखा की तैयारी बैठक को सम्बोधित कर रहें थे। 


उन्होंने कहा कि 15 जून से पहले सम्पूर्ण तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि तहसील स्तर पर अपनी तैयारी पूरी कर लें। बंधों एवं बाढ़ चैकियों का निरीक्षण कर लें। बाढ़ के दौरान प्रयोग होने वाले राष्ट्रीय आपदा नियत्रंण से प्राप्त सामानों की साफ-सफाई करा लें। नावों की सूची तैयार कर लें। उन्होंने बाढ़ खण्ड को निर्देश दिया है कि बंधो का रेन कट तथा रैट होल ठीक करा लें। बंधो की मरम्मत पूरी कर ले। संवेदनशील स्थलों कीे अलग सेे कार्य योजना तैयार कर लें। बंधो के मरम्मत एवं अन्य कार्यो के लिए समय से शासन से धन प्राप्त करने की कार्यवाही पूरी कर लें। 



उन्होने आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया है कि सूखा एवं बाढ़ को देखते हुए खाद्यान्न पैकेट की तैयारी कर लें। गैस सिलेण्डर, किरोसिन आयल, का भण्डारण निर्धारित कर लें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि सभी 20 बाढ चैकियों पर डाक्टर एवं स्टाफ की डयूटी लगा दे। जिले स्तर पर भी टीम का गठन कर ले। सभी आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर लें। विशेष रूप से संक्रामक रोगो से बचाव के लिए छिड़काव के लिए दवाओं की व्यवस्था कर लेें। पशुू पालन विभाग पशुओं का चारा तथा इलाज के दवाओं का प्रबन्ध पूरा करें।


उन्होंने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया है कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गाॅव में इण्डिया मार्क-2 हैण्ड पम्प का स्तर ऊचा करा लें। विद्युत विभाग को निर्देश दिया है कि बाढ़ क्षेत्र के बिजली के खम्बों तथा तार को मजबूत करा लें। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी रणविजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा है कि जिन विभागों को अपने कार्य के लिए टेण्डर की औपचारिकता पूरी करनी है उसकी वे अलग से तैयारी कर लें।


 बाढ चैकियों पर  अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती कर दे तथा उनके मोबाइल नम्बर सहित सूची आपदा कार्यालय को उपलब्ध करा दें। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आसित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी एस0पी0 सिंह, प्रमोद कुमार, श्याम सुन्दर तिवारी, अधिशाशी अभियन्ता बाढ़ दूधनाथ राम, डा0 ए0के0 सिन्हा, शशिकान्त तिवारी, तहसीलदार गण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे