अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। मवई अयोध्या कामाख्या भवानी का मेला देखने गई तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई।देर शाम तक जब वह घर नही लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं उसका पता नही चला।मंगलवार को महिला के पति ने पड़ोस के गांव के एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए सैदपुर चौकी पुलिस को तहरीर दी।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मामला मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अंतर्गत एक गांव का है।महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को किसी कार्यवश फ़ैजाबाद गया था।घर में केवल पत्नी व् तीन छोटे-छोटे बच्चे ही थे।सुबह 11 बजे गांव की रिश्ते की मौसी लगने वाली एक महिला घर आई।और पत्नी को कामाख्या भवानी का मेला दिखाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर चली गई।जब शाम को वह घर लौटा तो बच्चों ने बताया कि मम्मी मेला देखने गई थी।
लेकिन अभी तक नही वापस घर लौटी।इस पर लापता महिला के पति ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं उसका पता नही चल सका।पति ने गांव की एक महिला पर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त महिला भगाने वाले युवक ने मिली हुई थी।और उसी ने सुनियोजित तरीके से मेला दिखाने का बहाना बनाकर मेरी पत्नी को मेले से युवक के साथ भगा दिया।
महिला के पति का कहना है।कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।जो मां के जाने के बाद से बिलख रहे हैं। सैदपुर चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की छानबीन की जा रही है।उन्होंने बताया कि उक्त महिला से फोन पर बात हुई है।उसने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है।महिला से कोर्ट मैरिज का प्रमाणपत्र पेश करने को कहा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ