आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उसका खुर्द गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर अपनी मांग कर रहे थे। मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के ही कुछ दबंग किस्म के व्यक्तियों द्वारा फर्जी तरीके से हरिजन बस्ती की जमीनों पर लेखपाल के मिलीभगत जमीन अपने नाम अंकित करवा कर हड़पने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्हें जमीनों पर दबंग के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोन भी ले लिया गया है और अब उन्हें जमीन खाली कराने की बात कही जाती है। जब ग्रामीण अपनी जमीन देने से मना करते हैं तो उन्हें लोन भरने की धमकी दी जाती है और फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का काम दबंगों द्वारा कराया जा रहा है।
घंटों कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ग्रामीणों धरना दिया और अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों की समस्याओं को जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके न्याय मिलेगा। जिलाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। पूरे मामले पर जिलाधिकारी रविश कुमार गुप्ता ने बताया कि पट्टे से संबंधित मामला है। इसे जांच कराकर फिर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार, सदानंद, रमेश, रामलक्षन, फूलमती, सविता, उर्मिला, कैलाशी, दुलारी, सोहरती, नैना देवी, मीनू, संगीता, राधिका सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ