Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद के पूर्व आईएएस अधिकारी ने फैजाबाद लोकसभा सीट से ही किया नामांकन





पूर्व आईएएस अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने कहा भ्रष्टाचारियों व बेईमानों से लोक गठबंधन का होगा मुक़ाबला
अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। 2019 लोक सभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान के लिए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र सीट से लोक गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व आईएएस अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने नामांकन किया।


 पूर्व आईएएस अधिकारी पद से रिटायर होने के बाद अब राजनीति में उतर कर खुद लोक गठबंधन के नाम से पार्टी बनाकर पहली बार लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में विजय शंकर पांडेय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस नामांकन के पूर्व ही अयोध्या के नाका के स्थित नीलकंठ लॉन से निकला नामांकन जुलुस मुख्य मार्ग फतेहगंज , चौक व रिकाबगंज के रास्ते होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां पर पूर्व आईएएस अधिकारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सख्त सुरक्षा के बीच इस नामांकन प्रक्रिया को किया।



फैजाबाद लोकसभा सीट से लोक गठबंधन पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी विजय शंकर पांडे ने खुद को ईमानदार प्रत्याशी बताते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता एक ईमानदार प्रत्याशी को चुनेगी और उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाएगी। वहीं अन्य पार्टियों को निशाना बनाते हुए कहा कि आज देश सभी पार्टियां भ्रष्ट और अकुशल हैं और बेईमानी के कारण आज जनता त्राहि-त्राहि कर रही है आज देश में भ्रष्टाचार समाप्त होते ही देश की पूरी समस्या ही समाप्त हो जाएगी। हमारी लड़ाई सिर्फ बेईमानों के खिलाफ है और हमारे साथ आज वह लोग हैं जो इन बेईमानों से पीड़ित हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे