आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के दुदम्भी बजने के साथ ही पुलिस पूरी तरह से सतर्क होकर अवैध कार्यो पर अपनी नजर बनाए हुए है। जिसमे पुलिस द्वारा सघनता से सभी दो पहिया, चार पहिया आदि वाहनों का जांच किया जा रहा है। जिससे लोकसभा चुनाव को स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में पूर्ण किया जा सके।
इसी कडी में बुधवार को दुधारा थाना अंतर्गत पिपरा प्रथम चौकी प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता के द्वारा छपिया पुल के पास वाहन जांच में एक चार पहिया के जांच में 1.37 लाख रुपये को बरामद किया गया। बताते चले कि यह पैसा वाहन चालक रामअशीष पुत्र अशोक कुमार द्वारा रुधौली से वाहन लाते हुए छपिया पुल के पास जांच में रुपये प्राप्त हुए।
इन रुपयो के बाबत चालक कोई भी जरूरी कागजात नही दिखा पाया। जबसे लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई है, तब से पुलिस सहित सभी प्रशासनिक अमला पूरी तरह से चौकन्ना होकर रात दिन अपने जांच कार्य को पूर्ण कर रहे है। जिससे किसी भी प्रकार का विघ्न इसमे उत्पन्न न हो पाए। इस जांच के अवसर पर सिपाही रामसकल यादव एवं कपिलदेव बौद्ध शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ