अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । जिले के मवई थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात चर्चित ठाकुर विरजन सिंह युवक की गोली मारकर अज्ञात बदमाशो ने हत्या कर दी । गुरुवार को सुबह गाव के बाहर तालगांव रोड पर खून से लतपथ लावारिश अवस्था युवक का शव देखा ग्रामीणो ने देखते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया खबर आग की तरह फैल गई मौके पर पहुंची मवई पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजा और भाई के तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
गुरुवार को सुबह बघेडी से तालगांव रोड पर समाज सेवी व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिर्जन सिंह ऊर्फ ब्रिजेश सिंह पुत्र सर्वेश सिंह 30 का शव तालगांव से बघेडी रोड पर लून से लतपथ लावारिश अवस्था पडा मिला बताते है सिर में गोली मारकर की हत्या की गयी है और,लाठी डंडे से भी हमला किया गया है।
वीडियो
साथ ही बताया कि देर रात अपनी बाइक से जाते वक्त अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम दिया ।घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा,हो गया और ऊधर पुलिस जांच करने मे जुट गई मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आगे की तरह फैल गई । समाजसेवी को देखने के लिए हजारो की सख्या में लोग पहुचने लगे लोगो की भीड़ उमड़ते देख पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आनन-फानन मे शव को पीएम के लिए भेज दिया।
वही मृतक के भाई ने बताया कि मेरे भाई की हत्या क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने कराई है और मवई पुलिस ने उन्हे के इशारे पर शव को बिना शील पैक किए पीएम के लिए भेज दिया जो पुलिस को अपराधियो मे मिले होने का संकेत दे रहा है हाइवे जाम करने के बिषय पर कहा कि हमको भाई का शव चाहिए और क्षेत्रीय बिधायक मौके पर आकर बताए कि उन्होने मेरे भाई की हत्या क्यो कराई।उधर मौत की खबर सुनते ही घर मा से पूरे परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है और घर पर ढाढ़स बधाने वाले का ताता लगा था।
![]() |
| फ़ाइल फोटो :ठाकुर विरजन सिंह |
गरीबो मजलूमों के मददगार थे ठाकुर विरजन सिंह
गरीबो मजलूमों के लिए हमेशा मददगार रहने वाला नही रहा युवक विरजन सिंह की हत्या की खबर सुनते ही जमावड़ा लगने लगा । मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज।मौके पर पहुंची भीड़ आक्रोशित हो गयी और राष्ट्रीय राजमार्ग 28 हाईवे जाम कर दिया।इसके दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही देखते ही देखते जाम लगभग 10 किमी दोनो तरफ पहुच गया उग्र भीड़ ने दो सरकारी बसो के आग के हवाले कर दिया तथा एक बस मे तोड़ फोड कर आग के हवाले किया ही था कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने मे कामयाब हो गई ।
मौके पर पहुंची भारी संख्या मे पीएसी और पुलिस बल ने आक्रोशित लोगो को खदेड़ कर जाम खुलवाया हाईवे जाम करने वाले लगभग दर्जनो लोगो को हिरासत मे लेते हुए यातायात वहाल कराया। फिलहाल मवई पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है ।मौके पर पहुंचे डीएम अनुज झा व एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि चार लोगो पर मुकदमा दर्ज है मुकदमा दर्ज होने के बाद उग्र भीड ने कानून अपने हाथ मे लिया उपद्रवियो को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी ।
बिर्जन सिंह की हत्या को लेकर जहां मवई पुलिस सुस्त नजर आई वहीं मृतक के चहेतों का गुस्सा फूट गया और गांव से निकल पडा जो मवई चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर अपना आक्रोश व्यक्त किया दो घण्टे तक मवई और पटरंगा थाने की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी थी जबतक जिले से पीएससी और पुलिस बल पहुचकर मौके पर उग्र भीड पर काबू पाता तब तक मृतक के समर्थकों ने दो सरकारी रोडवेज बसों को आग के हवाले कर दिया और तीसरी बस को तोडफोड कर आग के ढेर पर खडा कर दिया था लेकिन तबतक पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी ने आग का गोला बनने से बचा लिया उधर उग्रभीड को पुलिस व पीएससी बल ने जबर्दस्त मोर्चा सम्भालते हुए भीड पर जमकर लाठिया भांजी तब जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका मौके पर जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह सीओ अयोध्या अमर सिंह सीओ बीकापुर सीओ रूदौली धर्मेन्द्र कुमार एसडीएम ज्योति सिंह तहसीलदार शिव प्रसाद नायब तहसीलदार पैगाम हैदर सहित जनपद के दर्जनों थाने की पुलिस व पीएससी बल मौजूद रहा उधर मौत की सूचना पाकर मौके पर ऋषिकेश उपाध्याय व समाज सेवी राजन पाण्डेय राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों को समझाते नजर आए लेकिन इतनी बडी घटना होने के बाद भी क्षेत्रीय विधायक का मौके पर न जाना लोगों मे चर्चा का विषय बना रहा।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ