अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर भारत नेपाल की सीमा से सटा हुआ तराई का क्षेत्र है । इस क्षेत्र में पिछड़ापन अशिक्षा व आर्थिक कमजोरी चरम पर है । क्षेत्र के लोगों को जरूरत के सामानों की खरीदारी तथा मनोरंजन के लिए शक्तिपीठ देवीपाटन पर लगने वाला एक मास का मेला काफी महत्व रखता है ।
देवी पाटन मंदिर पर चैत्र नवरात्र के अवसर पर एक मास का मेला आयोजित किया जाता है । इस वर्ष इस मेले में एक खास बात यह भी है कि इसे राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेले का दर्जा प्रदान किया गया है । इस कारण से अब पिछले वर्षो की अपेक्षा साफ सफाई पानी बिजली सड़क चिकित्सा तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ।
जानकारी के अनुसार तराई का पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण जनपद बलरामपुर में देवीपाटन मेले का विशेष महत्व है इस मेले में प्रदेश के विभिन्न प्रांतों से दुकाने सर्कस तथा मनोरंजन की तमाम साधन लाई जाती हैं । इस वर्ष राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त होने के बाद पहला नवरात्र मेला देवी पाटन में चल रहा है । चुनावी वर्ष होने के कारण काफी गहमागहमी तथा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नेपाल से घुसपैठ वह अनैतिक गतिविधियों की भी संभावना बनी रहती है ।
सीमा पर सतर्कता के साथ साथ मेले के अंदर सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर चाक चौबंद की गई है ।शक्तिपीठ देवीपाटन पर दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु पहले सूर्य कुंड में स्नान करते हैं उसके बाद मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर पूजन अर्चन करने का प्रावधान है । सूर्य कुंड में स्नान करते समय किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ-साथ गोताखोरों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है ।
क्राइम जंक्शन की टीम ने मौके पर जायजा लेकर पीएसी के फ्लड यूनिट के प्रभारी से खास बातचीत भी की । इस मेले में भारत के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । श्रद्धालुओं की मानें तो पिछले वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष व्यवस्था में काफी सुधार किया गया है । चिकित्सा पानी बिजली सड़क तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं । किसी श्रद्धालु को कोई समस्या ना हो इसका पूरा ख्याल प्रशासन तथा मंदिर प्रबंधन द्वारा रखा जा रहा है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ