Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा प्रत्याशी ने किया चुनावी केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर । । जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के बलरामपुर होटल परिसर में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वर्तमान सांसद दद्दन मिश्रा ने अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज से विधिवत पूजन अर्चन के बाद कर दिया है ।


 सांसद दद्दन मिश्रा ने केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत बताया कि इसी चुनाव कार्यालय से उनके चुनाव संबंधी सभी कार्य संपन्न कराए जाएंगे । कार्यालय उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त थारू बाहुल्य क्षेत्र के राम मनोहर थारु के अलावा विधायक सदर पलटू राम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक इकौना राम फेरन पांडे, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राकेश सिंह, महामंत्री अजय सिंह पिंकू, सरदार परमजीत सिंह, संजय शर्मा व अवी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता वह स्थानीय लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे