Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बसपा प्रत्याशी ने किया रोड शो सैकड़ों गाड़ियों को काफिले में किया शामिल






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। सामान्य निर्वाचन 2019 का आगाज होते ही राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछानी भी शुरू कर दी है । जनपद बलरामपुर की 3 विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती लोकसभा तथा एक विधानसभा गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है । 


श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन की ओर से घोषित बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा आज अपने प्रचार अभियान का आगाज करते हुए जमकर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई । राम शिरोमणि वर्मा बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी हैं और उन्होंने आज अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए रोड शो का आयोजन किया था ।

                  
जानकारी के अनुसार श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में रोड शो के लिए सपा और बसपा का सामूहिक वाहन काफिला निकलना था जिसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से 40 चार पहिया वाहनों के काफिला की परमिशन ली गई थी । चुनाव आयोग के तमाम नियम व शर्तों को ताक पर रखते हुए काफिले में 40 वाहन के परमिशन की जगह 200 से ढाई सौ के बीच वाहनों को काफिले में शामिल किया गया ।


 इतने लंबे वाहन का काफिले से एक ओर जहां आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं वहीं जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लोगों को तमाम समस्याओं का भी सामना करना पड़ा । पूरे मामले पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला  ने बताया कि वाहन रोड शो के लिए बसपा प्रत्याशी द्वारा 40 वाहन को काफिले में शामिल करने का परमिशन लिया गया था । उन्होंने कहा कि यदि इससे अधिक वाहन काफिले में शामिल किए हैं चुनाव आयोग की टीमो की रिपोर्ट मांगी गई है उनके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा साथ ही सभी वाहनों का खर्चा भी उनके चुनावी खर्चे में शामिल कर दिया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे