Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आनंदसेन यादव के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब






वासुदेव यादव  
 अयोध्या : फ़ैजाबाद में नामांकन के दूसरे दिन गठबंधन के सपा बसपा रालोद के संयुक्त प्रत्याशी पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने भी फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से नामांकन किया। 
 यहां पर नामांकन के दूसरे दिन गठबंधन के सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव ने फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से नामांकन किया। आनंद सेन यादव ने नामांकन जुलूस निकालने से पहले 2 सेटों में और नामांकन जुलुस के बाद भी 2 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुल 4 सेटों में किया है। 


  सपा कार्यालय गुलाबबाड़ी से निकला नामांकन जुलुस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। रास्ते मे जनता ने पुष्प वर्षा कर उनका जबरदस्त स्वागत जनता व नेताओ ने किया। हजारो हजार की संख्या में जनता को देखकर भाजपा व कांग्रेस के हौशले पस्त हो गए।
 इस दौरान समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। तीनों पार्टियों के हजारों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मायावती चौधरी अजीत सिंह के एक साथ गगन भेदी नारे लगाए। नामांकन जुलुस में बसपा सपा व राष्ट्रीय लोकदल तीनों पार्टियों का झंडा एक साथ लहराया गया।


   लोकप्रिय नेता व प्रत्याशी आनंद सेन यादव ने दावा किया उनकी लड़ाई कांग्रेस से नहीं मात्र भाजपा से है। भाजपा जनविरोधी है ,जनता इसको उखाड़ फेंकेगी। भाजपा का सुफड़ा साफ हो गया है। 
 इस लड़ाई में कांग्रेसी कहीं नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि गरीब बेरोजगार किसानों युवा के मुद्दों को लेकर वे मैदान में हैं। आनंद सेन यादव पूर्व में बसपा के मंत्री भी रह चुके हैं। 
 श्री यादव ने दावा किया फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र पर गठबंधन प्रत्याशी ही परचम लहराएगा।
 सपा कार्यालय गुलाब बाड़ी से निकला नामांकन जुलुस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन जुलूस में जबरदस्त भीड़ देखकर प्रत्याशी गदगद दिखे। जबकि विपक्षी दल के हौसले पस्त हो गए। 
 इस जुलूस में पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा  अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्य मंत्री सपा तेज नारायण पांडे पवन पांडे ,पूर्व सपा विधायक अभय सिंह ,पूर्व बसपा विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह बबलू, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ,रुश्दी मियां सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, मनोज जयसवाल ,अमृत राजपाल, विजय बहादुर वर्मा, नन्हें मिया, पार्षद हाजी असद, पार्षद उमेश यादव, अयोध्या महानगर उपाध्यक्ष व जगदीश पुर स्टेट श्री कमलेन्द्र प्रताप नारायण पांडेय, चौ बलराम यादव, मो शोयब खान, रोहित गौतम, राम किशुन, सुल्तान अंसारी, महन्त अनिल मिश्रा, रामदेव यादव, मो जुनैद, रवि यादव, श्री चंद यादव, महन्त रामदास, छात्र संघ अध्यक्ष आभाष यादव, इन्द्रसेन यादव, बसपा नेता सालिक राम सागर मो अकरम, पप्पू भारती, परमानन्द, छात्र नेता राजू यादव, पार्षद महैंद्र शुक्ला पार्षद लक्ष्मण कन्नौजिया,सतीश गौतम, राजीव त्रिपाठी,शक्ति जायसवाल,नंदू गुप्ता, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, युवा सपा नेता शोभित पांडेय, सहित हजारो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे और आंनद सेन यादव को जितावे का शंकल्प लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे