आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर व एएसपी असित श्रीवास्तव द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में आज बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल कपिल मुनि सिंह के निर्देशन मे उ0नि0 कैलाश यादव, उ0नि0 लल्लन यादव व मुख्य आरक्षी रामबहादुर यादव द्वारा मेहदावल रोडवेज पर सघन चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन नम्बर UP 85 S 3143 जो संदिग्ध लग रही थी, की चेकिंग की गयी तो उसमे रखे एक बख्से से 2000 की 700 नोट कुल 14 लाख तथा दुसरे बख्से से 500 की 7200 नोट कुल 36 लाख दोनो मिलाकर कुल 50 लाख रुपये बरामद हुए ।
बरामदशुदा रूपयों के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग पैंसा कार्पोरेशन बैंक मेहदावल संतकबीरनगर से निकालकर पंजाब नेशनल बैंक बस्ती जमा करने के लिए जा रहे हैं। इस बाबत विस्तृत रूप से जाँच करने के उपरांत एवं कार्पोरेशन बैंक मेहदावल के बैंक मैनेजर की रिपोर्ट मिलने के उपरान्त रुपयों अवमुक्त कर दिया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ