आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर आकाश तोमर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे संवेदनशील पुलिसिंग के क्रम में संवेदनशील महिला आरक्षी मानवी सिंह द्वारा बीते दिनों एक बूढ़ी असहाय महिला की मदद के सराहनीय कार्य के बाबत उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के मुखिया द्वारा शाबाशी देते हुए प्रशस्ति पत्र दिया गया था।
जिसको संज्ञान में लेकर संवेदनशील महिला आरक्षी के सम्मान में आज थाना धनघटा परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें तहसीलदार धनघटा वन्दना पाण्डेय द्वारा नारी सशक्तिकरण के क्रम में महिला आरक्षी मानवी सिंह को सम्मानित किया गया । इस दौरान थाना धनघटा का समस्त पुलिस परिवार व थाना क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ