आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के दुधारा क्षेत्र के समाज के लिए संघर्षरत, जागरूक, लोगो के सेवा हेतु तत्पर सामाजिक संगठन युवा संघर्ष समिति का क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसी कड़ी में आज बृहस्पतिवार को युवा संघर्ष समिति के संयोजक रिजवान मुनीर के नेतृत्व में अनेको सदस्यों ने क्षेत्र में खेतो में गेंहू के फसलों को आगजनी से बचाने के लिए दुधारा थाना क्षेत्र में फायर ब्रिगेड या दमकल विभाग की स्थापना किया जाए। जिससे हर साल आग से हज़ारो बीघा फसल को जलने से बचाया जा सके।
अगर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की स्थापना हो जाएगी तो मौके पर पहुंचकर शीघ्रता से आग पर काबू पाया जा सकता है और किसान को भूखे मरने की नौबत नही आएगी। जिससे क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संगठन युवा संघर्ष समिति ने प्रमुखता से सक्रिय होकर फायर ब्रिगेड की स्थापना हेतू डीएम को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पट सलमान, आरिफ, अली अहमद, अदील अहमद, विशाल कुमार, गंगा प्रसाद, नफीस, अबुजर चौधरी, पंकज सोनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ