Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्मृति ईरानी के नामांकन में पहुँचे सीएम योगी




अलीम खान  
अमेठी. लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अमेठी में अपना नामांकन किया। इससे पहले उन्होंने अपने पति जुबिन इरानी के साथ पूजा पाठ की। इसके बाद सीएम योगी के साथ उन्होंने गौरीगंज में पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रोडशो किया। 



रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। स्मृति का मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से है। अमेठी में बसपा-सपा गठबंधन ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। 


 पूजा-अर्चना से की रोडशो की शुरूआत
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अमेठी से अपना नामांकन दाखिल किया । उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे । इससे पहले स्मृति ईरानी ने बुढ़न माई मंदिर के पास बने पार्टी कार्यालय पर पति जुबिन भाई ईरानी के साथ हवन-पूजन किया।


अमेठी पहुंचने से पहले सीएम योगी ने किया ट्वीट
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नामांकन में अमेठी पहुंचने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मैं आज स्मृति ईरानी जी के साथ आपके बीच में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को ले कर आऊंगा। रोशनी बिखेरने, अमेठी पर छाया अंधेरा मिटाने और वंशवाद का सूरज अस्त करने के लिए मुझे विश्वास है अमेठी की जनता स्मृति इरानीजी को चुनकर नई विकास गाथा लिखेगी।

पिछले चुनाव में राहुल को दी थी कड़ी टक्कर

अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने स्मृति को अमेठी से उम्मीदवार बनाया था। 2009 के लोकसभा चुनाव में राहुल साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से जीते थे, लेकिन 2014 में उनका सामना स्मृति से था। स्मृति से उन्हें कड़ी टक्कर मिली और जीत का अंतर घटकर एक लाख सात हजार वोट पर आ गया था। राहुल गांधी को 4 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। स्मृति भी 3 लाख से ज्यादा वोट प्राप्त करने में कामयाब रही थीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे