Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी को बखिरा पुलिस ने किया गिरफ्तार





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर के निर्देशन में पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था और सुशासन को बेहतर करने हेतु हर वक़्त बेहतरीन कार्य व्यवस्था को अपनाया जा रहा है। जिससे हर व्यक्तियों का कानून व्यवस्था में विश्वास बना रहे। 


इसीकड़ी में बखिरा थाना क्षेत्र में बखिरा एसओ सुधीर सिंह की तत्परता से क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगो को धमकाने के साथ ही धन उगाही करने वाले को गिरफ्तार किया गया है। बताते चले कि बखिरा थाना क्षेत्र में फर्जी क्राइम ब्रांच के अधिकारी के रूप में अपने को स्थापित करने वाले दुर्गेश चौबे पुत्र चंद्रप्रकाश चौबे निवासी सिसवारी खुर्द थाना रुधौली जिला बस्ती को एक डेल कंपनी के लैपटॉप के साथ पकड़ा गया। 



जो वादी से क्राइम ब्रांच अधिकारी के  50000रुपये की मांग किया गया और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दिया गया। जिस बाबत पुलिस को जानकारी मिलने पर बखिरा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर अभियुक्त के नाम आईपीसी की धारा 386 में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे