आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। नन्दौर प्रथमिक विद्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह एवं एसडीआई अशोक राय के निर्देशन में आज गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शपथ दिलाकर जागरूक करने का कार्य प्रधानाध्यापक अब्दुल गफ्फार व प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद द्वारा किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव का मतदान 12 मई को होगा।
जिसमें सभी लोग अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग जरूर करे। डीएम के आदेश पर जनपद सभी जगहो पर चलाया जा रहा है। जिससे लोगो के अंदर मतदान के प्रति उत्साह का संचार हो और मतदान के दिन सर्वप्रथम मतदान करके ही बाकी सब कार्य करे। इस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों के अध्यापकों और बच्चों में काफी उत्साह का संचार हैं। इसलिए रैली और शपथ के माध्यम से ग्रामीण वासियो को जागरूक करने का किया जा रहा है।
प्रधानाध्यापक द्वारा ग्रामीणो को जागरूक करते हुए बताया गया कि लोक सभा निर्वाचन 2019 में लोकतंत्र की पहचान मात्र मतदान और मतदाता है। सभी को इस महापर्व में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इनके साथ ही सहायक अध्यापक मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अपने वोट के महत्व को समझते हुए मतदान करने बूथ पर अनिवार्य रूप से जाए। जिससे देश के लोकतंत्र में मजबूती बनी रहे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाज, एएनएम रजनी शाह, प्रमोद चौधरी, राजकपूर, अशोक, सगुफ्ता बनो , रीता कुमारी, साजिदा बनो, सुनीता कुमारी आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ