Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदान प्रतिशत को बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी:मंडलायुक्त




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त अनिल सागर ने आगामी लोेकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में 6वें चरण में 12 मई को मतदान होना है। इसके पूर्व के चरणों में जहां मतदान हो रहा है। वहां सम्बंधित अधिकारियों से सम्पर्क रखे तथा इस बाबत कमियों को दूर करते रहें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन में कुछ न कुछ नया होता है और इसकी मुकम्मल तैयारी करनी होती है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।


 इसके लिए जागरूकता अभियान संचालन करने के साथ ही लोगो में सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराना भी जरूरी है। इसके लिए चिन्हित असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखें तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। मतदेय स्थलों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिया है कि पिछले चुनावों में कम मतदान वाले मतदेय स्थलों को चिन्हित करके उसके कारण पता करें। सही कारण ज्ञात होने पर ही अधिक मतदान कराने का प्रबन्ध किया जा सकेगा। उन्होंने जनपद में संचालित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान (स्वीप) पर संतोष व्यक्त किया इसको संचालित करते रहने का निर्देश दिया है। 


उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कन्ट्रोल रूम तथा शिकायत कक्ष को 24 घण्टें सक्रिय रखा जाये। दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायत का त्वरित निस्तारण करायें। 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आंवटित 1950 फोन नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। साथ ही सी विजिल पर प्राप्त शिकायत को निर्धारित अवधि में ही निस्तारित कराये। डिफाल्टर की श्रेणी में जाने से बचे। 


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने निर्वाचन सम्बंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दिया। उन्होेंने बताया कि सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी की डयूटी सर्व करा दी गयी है। 15 अप्रैल से हीरालाल पी0जी0 काॅलेज में दो हाल तथा 25 कमरे में ट्रेनिंग दी जायेगी। 20 अप्रैल को 203 माइक्रो आबजर्वर की ट्रेनिंग होगी। उन्होंने बताया कि मतदाता बनाने के लिए 16 अप्रैल तक फार्म 06 लिए जायेगें। अब तक 752 आवेदन पोस्टल बैलट के लिए प्राप्त हो गये है। ई0बी0एम0 तथा वी0वी0 पैट की तैयारी पूरी कर प्रथम रैन्डमाइजेशन कर लिया गया है।


 जिले के सभी 1420 मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। दिव्यांग मतदाता जिले में 14300 चिन्हित है। ब्रेल लिपि जानने वाले 13 मतदाता है। इनकी मतदान में सहायता के लिए बालंटियर्स लगाये जायेगें। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि जिले में सुरक्षा का वातावरण सृजन के लिए सुरक्षा बलों से फ्लैग मार्च कराया जा रहा है। संवेदनशीन,अतिसंवेदनशी, बरनरेविल मतदेय स्थलों पर समुचित सुरक्षा प्रबन्ध किये जायेगें।

 निर्वाचन सम्बंधी मामलों में 03 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है। इस बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन रणविजय सिंह ने किया। इसमें सी0एम0ओ0 डा0 हरगोविन्द सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा, उप जिलाधिकारी एस0पी0 सिंह, प्रेम प्रकाश अजोर, प्रमोद कुमार, सभी तहसीलदार, नोडल एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे