आलोक बर्नवाल/ राकेश गिरी
संतकबीरनगर / बस्ती : भाजपा पूर्वांचल में गोरखपुर संतकबीरनगर व देवरिया की सीट पर अपने प्रत्याशी को लेकर काफी कसमकश में दिख रही है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को बीजेपी में लेकर मंथन जारी है।
अगर बात गोरखपुर की करें तो सपा द्वारा राम भुआल निषाद को उतारे जाने के बाद बीजेपी अपना प्रत्यशी तय नही कर पा रही है। ऐसे में बीजेपी गोरखपुर सीट पर प्रवीण निषाद के अलावा अन्य नामों पर विचार कर रही है। जिसमे चचाई राम के महंत पंचानन पूरी सबसे आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही उपेंद्र दत्त शुक्ला का नाम भी चर्चा में है।
उप चुनाव में हारने के बाद बीजेपी हर हाल में गोरखपुर की सीट जीतना चाहती है ऐसे में वह कोई गलती नही करना चाहती। वही संतकबीर नगर में हुए जूता कांड के बाद शरद त्रिपाठी का टिकट कटने की चर्चाएं जोरों पर है। ऐसा माना जा रहा कि संतकबीरनगर से अब रमापति राम त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ