आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बाल विकास परियोजना बेलहरकलां पर आज एक दिवसीय तहसील स्तरीय स्पिन योजना के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वस्थ भारत की प्रेरक साक्षी शुक्ल के अलावा तहसील क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीडीपीओ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बताते चले कि इस दौरान सीडीपीओ बघौली वीरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा लोगों को बताया गया कि सभी शिशुओं की उम्र के हिसाब से वृद्धि एक समान नहीं होती। स्वस्थ भारत की प्रेरक साक्षी शुक्ल ने बताया कि जब बच्चे का वजन लेते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना है कि शिशु हिल-डुल नहीं रहा हो। शिशु ऑखों के समान स्तर पर सीधा देख रहा हो।
पोषण सखी सुचिता सिंह द्वारा बताया गया कि अगर बच्चा बीमार है या माप-तौल करने में बाधा उत्पन्न हो तो उसका माप न लें। उनका कहना है कि सुपोषण मेले में गर्भावती महिलाओं एवं कुपोषण बच्चे को समय-समय पर जांच कराएँ और कुपोषित बच्चों को पोषाहर वितरण करवाएं। धात्री महिलाओं को समय-समय पर टीका लगवाएं।
इसके अलावा बहुत सी अन्य जरूरी जानकारी दिया गया। इस कार्यशाला में सीडीपीओ बघौली वीरेन्द्र कुमार तिवारी, सीडीपीओ बेलहर अनुज कुमार, मेहदावल प्रभारी सीडीपीओ मिशलावती देवी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहरकलॉ के प्रभारी डा0राजेश चौधरी,
ब्लॉक ओडीएफ समन्वयक पीयूष कुमार, पोषण सखी सुचिता सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ