Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध तमंचे के साथ दो गौ तस्कर को मेंहदावल पुलिस ने किया गिरफ्तार



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बीते दिन ग्राम पड़री के बाग में एक मोटरसायकिल के साथ ही लगभग आधा दर्जन गौ वंश को पुलिस के छापेमारी में बरामद किया गया था। जिसमे मौके से तस्कर फरार हो गए थे। जिसे थानाध्यक्ष मेंहदावल कपिलमुनि सिंह ने तत्परतापूर्वक कार्य को करते हुए आज गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चले कि कपिलमुनि सिंह के नेतृत्व में थाना मेंहदावल पुलिस ने पांच राशि गोवंशीय पशु के साथ ही अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस,अवैध चाकू के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।



 इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए थाना मेहदावल में पंजीकृत मु0अ0सं0 95/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में आरोपित किया गया। इस कार्य मे गिरफ्तार अभियुक्त इस्माइल एवं इरफान पुत्रगण मुनव्वर निवासीगण देवपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के रहे। इनपर गौवध अधिनियम के साथ ही 98/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में इस्माइल को पंजीकृत व द्बितीय अभियुक्त इरफान पर 99/19 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में भी अभियोग पंजीकृत किया गया। 


इसबाबत पूरी खबर यह रही कि प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह मय हमराह फोर्स के साथ गस्त व भ्रमण क्षेत्र मे रवाना थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इमलीडीहा सिवान के पास बाग मे गोवंशीव पशुओं को वध करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल मय हमराह फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना व निशानदेसी पर मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 अदद गोवंशीय पशु, अवैध कट्टा, कारतूस व अवैध चाकू बरामद किया गया।


 पूछताछ पर इन अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा ही दिनांक बुधवार को 05 राशि बछड़ा व 02 राशि बछिया वध करने के लिए ले जाया जा रहा था कि आप लोगों के वहां पहुंच जाने पर पकड़े जाने के ड़र से गोवंशीय पशु व जल्दबाजी मे बजाज डिस्कबर मोटरसाइकिल रजि0 न0 UP53X 0166 छोड़कर भाग गये थे। इस अवसर प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल कपिलमुनि सिंह के साथ का0 शैलेन्द्र उपाध्याय व का0 संजीव कुमार शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे