Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिजली के तार से खेत मे लगी आग, गेंहू की फसल जलकर हुई राख






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एक किसान बीती रात बिजली विभाग की लापहरवाही के चलते बर्बाद हो गया। उसके खेत मे लगी खड़ी गेंहू की फसल बिजली के तार गिरने से जलकर राख हो गई ताजा मामला संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के नन्दौर में रविवार को गांव के सीवान में गनीउल्लाह पुत्र अजीमुल्ला अंसारी, साजरा खातून पत्नी एवं अतिकुल्लाह पुत्र बरखुरदार के खेत मे बिजली के पोल से तार टूटकर गिर गया। जिससे शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण सभी किसानों की गेहूं की एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई। जिससे इन किसानों के पास काफी दिक्कत हो गई है। बिजली विभाग की लापरवाही होने के कारण सभी परिवार शासन से मदद का इंतज़ार कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे