Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पोषण सखी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को दी जानकारी



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बेलहरकलां ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र जंगल दशहर तृतीय पर पोषण सखी सुचिता सिंह द्वारा किशोरी दिवस मनाया गया। जिसमें पोषण सखी सुचिता सिंह द्वारा किशोरी व महिलाओं को आयरन खाने से होने वाले फायदो के बारे में बताया गया। इसकी जानकारी देने के साथ ही गर्भवती महिला एवं धात्री महिलाओं को खानपान के बारे में किशोरियों को जानकारी दिया गया। पोषण सखी द्वारा बताया गया की समय-समय पर गर्भवती महिलाओं टीका लगवाने का परामर्श भी दिया गया जिससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहे। वही सीडीपीओ अनुज कुमार द्वारा बताया गया की ऑगनबाडी कार्यकत्री द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज किशोरी दिवस के मौके पर उपस्थित अधिकारी सीडीपीओ अनुज कुमार, पोषण सखी सुचिता सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों संध्या राय और लाभार्थियों में माया देवी, आबिदा, सरिता देवी, मोनिका, सलमा, बबीता, शांति देवी आदि उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे