Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दोयम ईट से प्रधान करवा रहे है खड़ंजे का निर्माण


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बेलहरकलां ब्लॉक के ग्रामपंचायत कन्हरा के राजस्व ग्राम खजुरिया में प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से खड़ंजा निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें ईंट आदि के मानक बेहद ही खराब स्तर के है। मानक विहीन कार्य का मामला जब मीडिया द्वारा उच्चाधिकारीयो को पता चला तो खंड विकास अधिकारी ने एक जांच टीम भेजा जिसमे जांच टीम द्वारा गहनता से जॉंच किया गया। इस खड़ंजा निर्माण कार्य में सोयम ईट का उपयोग पाया गया। मौके पर जांच टीम द्वारा यह कहा गया कि मानक विहीन ईटों का प्रयोग किया जा रहा है। बताते चले कि विकास खन्ड बेलहरकलां के ग्राम पंचायत कन्हरापार के राजस्व गाँव खजुरिहा में भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी है। एक तरफ भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं पर ग्राम प्रधान के जिम्मेदार अधिकारी और प्रतिनिधि सरकारी धन के दुरुपयोग का रास्ता खोज रहे हैं। ताजा मामला ग्राम सभा कन्हरापार  पर राजस्व गांव खजुरिया मैं मानक विहीन खड़ंजा लगाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही इस खड़ंजा निर्माण कार्य मे स्कूली नाबालिग बच्चो से भी कार्य कराया जा रहा था। जबकि बाल अधिनियम के तहत नाबालिग बच्चो से कार्य करवाना कानूनन अपराध है। इस कार्य को करने वाले  बच्चों का नाम अजय पुत्र श्याम राज उम्र 12 वर्ष, पिंटू पुत्र पंचम ग्राम उम्र 14 वर्ष रहे। ग्रामसभा के मेन रोड से रामनरेश चौधरी के घर तक खड़ंजा अनुमानित लागत 2.58 लाख रुपये से खड़ंजा निर्माण का कार्य होना है। जबकि मेन रोड से 81 मीटर लंबाई एवं 2 मीटर चौड़ाई में खड़ंजा लग भी चुका था। इस बात की भनक जब ब्लॉक के कर्मचारियों की लगी तो आनन फ़ानन में खंड विकास अधिकारी द्वारा टीम बनाकर मौके पर भेजा गया। इस जांच टीम द्वारा जांच किया गया तो मामला सत्य पाया गया। जिससे वीडियो द्वारा रोष व्यक्त किया गया और एपीओ द्वारा ग्राम प्रधान को सख्त हिदायत दिया गया कि मानक विहीन ईट को हटाकर गुणवत्तापूर्ण ईट का प्रयोग किया जाए। जिससे इस रास्ते की गुणवत्ता बनी रहे और ग्रामीण इस रास्ते का लंबे समय तक उपयोग करते रहे। आज जहां केंद्र व प्रदेश की सरकार ग्राम पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार पर सख्त है, वही जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी शासन के मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। भ्रष्टाचार से जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जेब भरने के फिराक मे रहते है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उस खड़ंजा को पुनः उखड़वा कर मानक पूर्ण कार्य को करवाया जाएगा।
जॉंच टीम अधिकारी सौरभ चौधरी, अमित कुमार, सुनील पान्डेय, एपीओ मेराजुल हक शामिल रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामशंकर पान्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स, साथ ही ग्रामीण भुल्लुर, अहमद, आलीशा, रामनयन, तसीबुन्निशा, मालती देवी, साधूशरन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे