Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गठबंधन प्रत्याशी आनन्द सेन के पक्ष में उतरे अयोध्या के सन्त व धर्माचार्यगण





वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या के साधु संत महंत व धर्माचार्य गण आदि गठबंधन प्रत्याशी सपा बसपा रालोद के संयुक्त प्रत्याशी पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के पक्ष में उतर कर जोर शोर से राम नगरी में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।



  अयोध्या के साधु संतों ने इस दौरान परिवर्तन हेतु आनंद सेन यादव को विजई बनाने हेतु गली मोहल्ले में सुबह शाम टोली बनाकर प्रचार प्रसार अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। सन्तों ने कहा है कि सपा ही सर्वश्रेष्ठ पार्टी है। समाजवादी सन्त सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा भवनाथ दास जी महाराज के नेतृत्व में अयोध्या के साधु संत लोकसभा प्रत्याशी आनंद सेन को विजई बनाने हेतु जी जान से अब लग चुके हैं। सुबह शाम जनसंपर्क कर उनके पक्ष में वोट मांग रहे है।


  इस दौरान सैकड़ों की संख्या में साधु संतों ने राम नगरी के कई वार्डो क्षेत्रो में जन संपर्क करके सपा प्रत्याशी आनंद सेन के पक्ष में विकास हेतु वोट मांगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे