Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गन्दा नाले से दो बदमाशो को सरे-राह पिस्टल की नोक पर लूटपाट के दौरान धर दबोचा





दिल्ली :- (अनीता गुलेरिया) साउथ-वेस्ट द्वारका विशेष टीम ने गुप्त-सूचना के आधार पर नजफगढ़ गंदे-नाले पर जाल बिछाते हुए जय-काली दूर्गा,शिव मन्दिर राणाजी-इन्कलेव से दो बदमाश-लुटेरों को सरे-राह रोड पर गन-पाइंट पर लूटपाट करते हुए गिरफ्तार किया है । द्वारका  डी सी पी आर पी मीणा ने  बताया दोनों ही लुटेरे नशे के आदी थे और पैसो की पूर्ति के लिए हथियार के बल पर रात के अंधेरे में किसी भी सुनसान जगह पर वह लूटपाट को अंजाम देते थे ।



 यह पहले भी कई तरह के आपराधिक-लूटपाट मामलों में तिहाड़-जेल जा चुके हैं । एक बदमाश का नाम अकाश उम्र (25) साल रोशनपुरा और दूसरे का नाम इकबाल उम्र (35) साल श्याम-विहार A-ब्लाक से है । पुलिस को इनके पास से दो कन्टरी-मेड पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं । डीसी पी मीणा ने इनके पकड़े जाने से पिछले कई अपराधिक मामलों का खुलासा होने होने की संभावना जताई है । नजफगढ़ पुलिस द्वारा 174 /19 के तहत मामला दर्ज करते हुए कड़ी-पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने जुर्म कबूलते हुए कहा इन्हें हर रोज ड्रग्स, गांजा लेने की आदत थी, नशा करने के लिए पैसों की जरूरत को पूरा करने हेतु यह लूटपाट को अंजाम देते थे ।


 आकाश जो hiछठी क्लास तक पढ़ा है,उसकी मां लोगों के घरों में काम करती है । दोनों शातिर लुटेरों से नजफगढ़ पुलिस गहनता से पूछताछ मे जुटी है । फिलहाल दोनो अपराधियो को जेल की सलाखो के अन्दर पहुचा दिया गया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे