आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। वर्तमान लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने आज मंगलवार से जारी कर दिया है। जिससे लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी मंगलवार से जिलाधिकारी कार्यालय से पर्चे को खरीद कर नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण करके अपनी उम्मीदवारी को स्थापित कर सके। नामांकन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी तत्पर है।
जो भारत निर्वाचन आयोग के नियमो को कड़ाई से पालन करवाने हेतू डीएम कार्यालय के आसपास बैरिकेड की स्थापना कर दिया गया है। जिससे कानून व्यवस्था के पालन में कोई अवरोध न होने पाए। आज प्रारम्भ हुए नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवीश गुप्ता न्यायालय कक्ष में रिटर्निग आफिसर खलीलाबाद/एसडीएम एस0पी0 सिंह ने भी डीएम के साथ सहयोग किया।
आज मंगलवार को प्रथम दिन कुल 16़ लोगो ने पर्चा खरीदा जिनमें कर्नल राजेन्द्र यादव, राजाराम, जय सिंह, सत्य नारायण, अल्तमस हुसैन, लौटन प्रसाद, सतीश कुमार राजभर, परवेज खान, मोहम्मद अली, डॉ अखिलेश शर्मा, दिनेश चन्द गौड़, ईमामुद्दीन अंसारी, राजेन्द्र पटेल, मित्रसेन यादव आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ