Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर निगम के स्कूल गेट के बाहर सड़क पर फैला हुआ है कूड़े का ढेर




अनीता गुलेरिया
दिल्ली :पंखा-रोड पर नगर-निगम स्कूल-गेट के बाहर फैला कूढा ।  उत्तम नगर पूर्वी-मेट्रो स्टेशन के पास पंखा-रोड पर बने नगर-निगम के स्कूल-गेट के बाहर बहुत बड़ा कूड़े का ढेर सड़क पर फैला हुआ है । जिससे वाहनों के चलने में दिक्कत से ज्यादा, सड़ते हुए कूड़े की दुर्गंध से राहगीरों का रोड पर चलना भी दूर्भर हो रखा है ।


 यहा के स्थानीय-निवासियों ने मीडिया-समक्ष बताते हुए कहा, कई महीनों से सड़ते-कूड़े की दुर्गंध से सबका जीना-दुश्वार हो रखा है । दुर्भाग्यपूर्ण बात, हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए स्वच्छ-वातावरण ना मिल पाने से उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । प्रशासन-विभाग में कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर-निगम का ध्यान इस तरह जागरूक नहीं हुआ है । बढ़ती गर्मी के चलते अतिसंक्रमण-रोग फैलने का डर बना हुआ है ।
समाजसेविका: शीतल वर्मा






इसी इलाके की समाज-सेविका व भारतीय महिला पार्टी-अध्यक्ष शीतल वर्मा ने कहा स्वच्छ अभियान तहत क्या हम इलाका-निवासियो को सरकार द्वारा स्वच्छता-दायरे से बाहर रखा गया है ? क्या हमें स्वच्छ व स्वस्थ-जीवन जीने का बिल्कुल भी  अधिकार नहीं है ?  इस गंभीर समस्या पर यदि तुरंत ध्यान ना दिया गया, तो हम दूषित-वातावरण के चलते अपने स्वास्थ्य हेतु अनिश्चितकाल-धरने पर बैठने को मजबूर हैं । आखिर क्यों ? सरकार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू है ?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे