Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परमेश्वरदत्त ईश्वरा देवी बालिका इण्टर कालेज के बच्चो ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली





सुनील उपाध्याय 
बस्ती । आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के संकल्प को लेकर परमेश्वरदत्त ईश्वरा देवी बालिका इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रबंधक अशोक कुमार शुक्ल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से डारीडीहा चौराहे तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शिक्षकों के मार्ग दर्शन में छात्रों ने ‘ पहले मतदान, फिर जलपान’ आदि नारे लगा रहे थे।



मतदाता जागरूकता रैली में प्रधानाचार्य श्रीमती कमला देवी शुक्ला के साथ ही विद्यालय परिवार के पवन वर्मा, अनिल कुमार, फूल कुमार, राजदेव, हरिश्चन्द्र गिरी, डी.के. श्रीवास्तव, उमा गौड़, सुधा चौधरी के साथ ही छात्र दीपक चौधरी, आदित्य वर्मा, अभिषेक शर्मा, अंकित चौधरी, नीतू लता, अलका पाल, नेहा गुप्ता, प्रिया चौधरी, सरिता गुप्ता, सुजीत कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे