Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे देवीपाटन मंदिर में किया पूजन अर्चन





अखिलेश्वर तिवारी 
निजी कार्यों से देवीपाटन आए हैं सीएम योगी
बलरामपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर के द्वारा शक्तिपीठ देवीपाटन द्वारा संचालित मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवन या पुर में बने हेलीपैड पर निर्धारित समय से 4:15 से 108 मिनट विलंब पर 17:16 पर पहुंचे। सीएम योगी हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कार द्वारा सीधे देवीपाटन मंदिर पर स्थित अपने कार्यालय के अंदर चले गए इस दौरान उन्होंने किसी से कोई वार्ता नहीं की ।

                       
जानकारी के अनुसार हेलीपैड पर मौजूद पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी, सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पलटू राम, कैलाश नाथ शुक्ला, राम प्रताप वर्मा व अन्य भाजपा नेताओं ने पीठाधीश्वर गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला कार के द्वारा देवीपाटन शक्तिपीठ के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी के पूजन के उपरांत शक्तिपीठ में ही रात्री विश्राम करेंगे। इस दौरान मंदिर में चल रहे पूजन कार्यक्रम के कारण वह 7:30 बजे के तकरीबन मंदिर में पूजन अर्चन कर सकते हैं।
                    

भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के नब्ज को टटोलने के लिए कुछ बेहद खास कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान यह तय किया जाएगा कि कैसे अटल बिहारी वाजपेई की कर्मभूमि रही बलरामपुर लोकसभा सीट (अब श्रावस्ती लोकसभा सीट) पर फतह हासिल की जा सके। विगत आम चुनाव में इस लोकसभा सीट से दद्दन मिश्रा ने सपा के उम्मीदवार अतीक अहमद को तकरीबन 90000 वोटों से शिकस्त दी थी।
                   

हम आपको बताते चलें कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार प्रसार करने पर गलत बयानबाजी करने के कारण 72 घंटों की रोक लगा रखी है। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने समय का सदुपयोग धार्मिक स्थलों के दौरे करके कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे