Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के व्यय पर पैनी नजर रखें सम्बन्धित अधिकारी: व्यय प्रेक्षक





अवधेश तिवारी 
बलरामपुर ।। स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में आज आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 में प्रत्याशियों के आय व्यय पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षक की तैनाती की गई है । महाराष्ट्र कैडर के आईआरएस स्वप्निल पवार व्यय प्रेक्षक के रूप में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के आय-व्यय पर पैनी रखेंगे । 


इसी संदर्भ में उन्होंने आज सहायक व्यय प्रेक्षक, प्रभारी लेखा तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित तमाम चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी प्रत्याशियों के आय व्यय पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया ।

                  
जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा श्रावस्ती लोकसभा सीट में व्यय प्रेक्षक के रूप में महाराष्ट्र कैडर के आईआरएस अधिकारी स्वप्निल पवार को नियुक्त किया गया है। व्यय पे्रक्षक द्वारा प्रत्याशियों के व्यय-खर्चे  पर नज़र रखी जायेगी। इसके अतिरिक्त चुनाव के दौरान अवैध नगदी पर भी व्यय प्रेक्षक की नज़र रहेगी। बैठक के दौरान व्यय प्रेक्षक ने कहा कि  श्रावस्ती लोकसभा-58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर द्वारा मंगलवार को जारी कर दी गयी है। निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप सभी सहायक व्यय प्रेक्षक, स्टैटिक टीम, सर्विलांस टीम, लेखा टीम तथा उड़नदस्ता टीम और सक्रिय हो जायें तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों/प्रत्याशियों की रैली व जनसभाओं पर कड़ी नजर रखते हुए उनके द्वारा किये जा रहे सभी व्यय का पूर्ण हिसाब-किताब रखा जाये। 



व्यय प्रेक्षक ने बताया कि चुनाव आयोग नियमानुसार उम्मीदवार लोकसभा निर्वाचन में 70 लाख रुपये तक खर्च कर सकते है व नगद में 10 हजार रुपये से अधिक व्यय नहीं करेगें। बैठक का संचालन करते हुए प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण/वरिष्ठ कोषाधिकारी आरबी सिंह ने व्यय प्रेक्षक महोदय को बताया कि जनपद में 16 स्थायी निगरानी टीमे, 14 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 05 लेखा टीम, 05 वीडियों निगरानी टीम, 05 वीडियों अवलोकन टीम का गठन किया जा चुका है। 

व्यय प्रेक्षक श्री स्वप्निल पवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित निर्वाचन व्यय सम्बन्धी बैठक में सहायक व्यय प्रेक्षक सहित अन्य सम्बन्धित प्रभारी व्यय लेखा टीमों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विधान सभा  निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित होनी वाली रैलियों व जनसभाओं में एक घण्टा पूर्व पहुंचे और सभी आंकलन स्वंय भी करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी टीम आपसी समन्वय रखें और प्रत्येक खर्चे का अंकन पंजिकाओं में नियमित रूप से किया जाये तथा निर्धारित प्रारूप पर नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। उन्होंने सभी सहायक व्यय प्रेक्षक को निर्देशित किया कि अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का भ्रमण भी करते रहे और राजनैतिक व गैर राजनैतिक दलों के गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाये। व्यय पे्रक्षक ने कहा कि वीडियों निगरानी टीम की भूमिका अत्यन्त महत्पूर्ण है, वीडियों निगरानी टीम चुनावी सभा, रैली में विभिन्न खर्चे की रिकार्डिंग करेंगें। 

बैठक में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों की रैलियों एवं जनसभाओं पर कड़ी नजर रखते हुए उनके सभी खर्चों का पूर्ण हिसाब-किताब नियमित रूप से तैयार किया जाये। उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी हो गयी है। सभी टीमें और सक्रिय हो जायें तथा सघन चेकिंग के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर भी नजर रखते हुए अवैध नगदी आदि को पकड़ें और नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया व सोशल मीडिया में विज्ञापन व पेड न्यूज को सम्बन्धित अभ्यर्थियों/प्रत्याशियों के खाते में जोड़े जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अन्य प्रचार-प्रसार जैसे पम्पलेट, पोस्टर, बैनर, गाड़ियों, लाउड स्पीकर, टेन्टेज, मेज कुर्सियों आदि का आंकलन कर सम्बन्धित के व्यय लेखा में जोड़े जायें।


बैठक का संचालन करते हुए प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण वरिष्ठ कोषाधिकारी  आरबी सिंह ने विभिन्न टीमों द्वारा  अब तक की गयी कार्यवाही आदि के बारे में व्यय प्रेक्षक को अवगत कराया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि सभी टीमों एवं सहायक व्यय प्रेक्षक तथा प्रभारी व्यय लेखा का  व्हाट्सएप ग्रुप बना है, जिस पर सूचनाओं का आदान-प्रदान नियमित रूप से हो रहा है। 


इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक के लाइजन आफिसर सहायक आयुक्त वाणिज्यकर इम्तियाज सिद्दीकी, अपर जिलाधिकारी  उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, एसडीएम सदर नागेन्द्र नाथ यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी बलरामपुर आरबी सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रावस्ती, समस्त सहायक व्यय प्रेक्षक लोकसभा सीट श्रावस्ती, फ्लांइग स्क्वायड व एसएसटी में नियुक्त अधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे