गोंडा: एटीएम कार्ड बदलकर व साइबर अपराध को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने दो युवको को ग्रिफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है
जिले में साइबर अपराध करने वाले व एटीएम कार्ड बदलकर भोलीभाली जनता पैसा निकालने वाले गैंग के अपराधियों की गिरफ्तारी व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह व पुलिस उपाधीक्षक तरबगंज कृष्ण चन्द्र सिंह के निर्देशन में नवाबगंज थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ,स्वाट टीम के प्रभारी मनोज कुमार सिंह व साइबर सेल प्रभारी रीतू सिंह सक्रियता से साइबर अपराध में शामिल राजू पुत्र राम निवास निवासी वनकसिया थाना मनकापुर व विवेकधर दिवेदी पुत्र राम कृपाल धर निवासी ज्ञानीपुर राम प्रसाद थाना मनकापुर गोंडा को संबंधित धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर नवाबगंज के कटी तिराहा से गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।अभियुक्त के पास से 21 हजार रुपये नगद ,2 अंगूठी सोने 5 एटीएम कार्ड बरामद हुए है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ