Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ है : नसीम अंसारी






शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ :पट्टी तहसील क्षेत्र के काशी प्रसाद यादव बालिका इण्टर कालेज सदहा में स्वीप व तरुण चेतना संस्थान प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान 2019 के अंतर्गत दिन बृहस्पतिवार को गोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया। जिसमें तरुण चेतना संस्थान के निदेशक नसीम अंसारी ने निर्वाचन के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के उद्देश्य से वोट के महत्त्व एवं मतदान के विषय पर बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ गाँव से लेकर देश तक के सरकार का चयन जनता द्वारा किया जाता है।  मतदाता लोकतंत्र की रीड़ होता है। भावी मतदाताओं को भी मतदान के महत्त्व को समझना आवश्यक है । 




माननीय उपराष्ट्रपति से सम्मानित समाज सेविका मुन्नी बेगम ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता जागरूकता जरूरी है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे युवाओं की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है।
 इसी क्रम में पट्टी के स्वीप प्रभारी डॉ. सालिकराम प्रजापति ने कहा कि लोकतंत्र में शत प्रतिशत मतदान कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर मतदाता को अपने वोट का महत्त्व समझना चाहिए,और कहा कि आप लोग अपने आस-पास के लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करें। 



विद्द्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार यादव ने उपस्थित लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मतदान निर्णय लेने या अपना विचार प्रकट करने की एक विधि है ,मतदान की व्यवस्था के द्वारा ही हर वर्ग या समाज का व्यक्ति अपना प्रतिनिधि चुन सकता है। जनतंत्रात्मक सरकार में ही मतदान को प्रमुख महत्त्व प्राप्त होता है। 


कार्यक्रम का संचालन श्याम शंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी हकीम अंसारी, मो०समीम, राकेश गिरि, बृजलाल वर्मा,अनिल वर्मा और विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक शिव बहादुर यादव सहित समस्त अध्यापक,अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे