गोंडा: मनकापुर आईटीआई संचार विहार के संकट मोचन मन्दिर में पहली बार 19 अप्रैल शुक्रवार को हनुमान जी के जन्मोत्सव समारोह पर सुबह 8 बजे से महावीर हनुमानजी की पूजा आईटीआई के महाप्रबंधक राजीव सेठ एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा शुरू की जाएगी । सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ, साढ़े 11 बजे हवन-पूजन के ततपश्चात 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
राम लखन वर्मा ने बताया कि यह विशेष भंडारे की व्यवस्था पूरे संचार विहार के सभी भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है लेकिन रघुनाथ दूबे, एस एन सिंह, सरोज कुमार, राम चन्द्र गुप्ता, निर्मल चन्द्र कर्नाटक, राजेश मिश्रा, दुर्गा त्रिपाठी, फौजदार वर्मा का विशेष सहयोग मिल रहा है। इस भंडारे में संचार विहार के भक्तों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के हजारों की संख्या में महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ