Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम योगी ने अपने दो दिवसीय दौरे में थारू जनजाति है बच्चों के साथ बिताया समय





अवधेश तिवारी/वेद मिश्रा
बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ गौशाला जाकर गौ माता का किया सेवा
बलरामपुर ।। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग द्वारा चुनावी प्रचार के लिए लगाए गए प्रतिबंध का सदुपयोग धार्मिक यात्राओं के द्वारा कर लिया है । सीएम योगी के ऊपर चुनाव आयोग ने 72 घंटे चुनाव प्रचार ना करने की रोक लगा दी थी ।


 रोक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार तो बंद कर दिया परंतु 72 घंटे का सदुपयोग उन्होंने अच्छी तरह से किया । सीएम योगी ने अयोध्या जाकर श्री राम जन्मभूमि में पूजा अर्चना की, मणिराम छावनी जाकर संतो से मुलाकात की, सरयू तट पर आकर सरजू आरती करने के साथ-साथ स्थानीय भाजपा नेताओं तथा संतो के साथ मुलाकात कर चर्चा की ।  सीएम योगी बुधवार शाम अयोध्या से देवी पाटन मंदिर पहुंच गए । 


देवीपाटन पहुंचने पर उन्होंने मंदिर में मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद लेकर सांसद विधायक तथा भाजपा के तमाम नेताओं के साथ मंत्रणा की । उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में उन्होंने वर्तमान चुनाव में गतिविधियों की जानकारी ली और नब्ज टटोलने का प्रयास किया । यात्रा के दूसरे दिन आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रातः काल मां पाटेश्वरी का पूजन अर्चन किया । मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद व सीधे पाटेश्वरी गौशाला गए जहां पर उन्होंने गौ माता की सेवा की और उनसे भी आशीर्वाद लिया । सीएम योगी का मानना है कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है । 


गौशाला से वे देवीपाटन परिसर में ही स्थित थारू छात्रावास पहुंचे जहां पर उन्होंने काफी देर तक थारू जनजातिय बच्चों के साथ समय बिताया । इस दौरान उन्होंने बच्चों को पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का सुझाव दिया । सीएम योगी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के तमाम प्रश्न भी किए और उनका जवाब भी बताया ।इसके अलावा सरस्वती वंदना तथा गायत्री मंत्र सुनकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं यदि बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाये तो यही आगे चलकर हमारी युवा पीढ़ी को नया आयाम देंगे ।


 सीएम योगी देवीपाटन से आज सुबह लगभग 10 बजे बनारस के लिए रवाना हो गए । आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन के मठाधीश व संरक्षक हैं और प्रत्येक नवरात्र में उनका आगमन हमेशा होता रहा है । इस वर्ष भी 10 अप्रैल को उनका कार्यक्रम में निर्धारित था परंतु सायंकाल उन्हें आने में विलंब हुई जिसके कारण हेलीकॉप्टर लैंडिंग में समस्या को देखते हुए ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया । 


17 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ  अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर देवीपाटन पहुंचे और उन्होंने समय का पूरा सदुपयोग किया । इस दौरान प्रशासन के लिए मुसीबत बरकरार रही । सीएम योगी के देवी पाटन से बनारस के लिए रवाना हो जाने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे