Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल





अखिलेश्वर तिवारी 
जनसभा को संबोधित करने के बाद सिंगर किया नामांकन
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर में मतदान संपन्न होना है जिसके लिए 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई । आज कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने इस प्रक्रिया का पहला नामांकन पत्र दाखिल किया है । 



धीरू सिंह ने काली थान स्थित अपने आवास से रोड मार्च करते हुए तहसील के बगल जनसभा स्थल तक पैदल मार्च किया तथा जनसभा को संबोधित करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।

                          
जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र 58 श्रावस्ती के नामांकन प्रक्रिया का कार्य बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न कराया जा रहा है । आज पहला नामांकन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दाखिल किया । धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पहले अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ काली थान के पास स्थित अपने आवास से पैदल मार्च किया और तहसील के पास स्थित एक जनसभा को संबोधित किया । 


तमाम समर्थकों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपने मन की भड़ास भी निकाली । रैली के दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मोदी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया सभी ने मोदी सरकार को सभी मुद्दों पर फेल होने की बात कही । रोड मार्च के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए । चौकीदार चोर है के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा । पूर्व सांसद विनय कुमार पांडे चंद्रभान मणि तिवारी के जिंदाबाद के भी नारे लगाए गए । अपरान्ह 2:45 बजे धीरू सिंह ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया । 


पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरेंगे और बलरामपुर के विकास के लिए पूरा प्रयास करेंगे । बलरामपुर के लिए बनी तमाम परियोजनाओं को क्रियान्वित करवाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे । उन्होंने कहा कि बलरामपुर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज निर्माण कराने के साथ साथ रिंग रोड, फ्लाईओवर तथा खलीलाबाद से बहराइच तक की रेल लाइन परियोजनाओं को पूरा कराना उनकी प्राथमिकता होगी । बता दें कि धीरेंद्र प्रताप सिंह बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर से 2007 से 2012 तक विधायक रह चुके हैं । 


कुछ दिनों के लिए वे भारतीय जनता पार्टी में भी सम्मिलित हुए थे और अभी हाल ही में धीरेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किए थे जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है । क्षेत्र में उपस्थिति तथा जनता के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के लिए धीरेंद्र प्रताप सिंह की पहचान मानी जाती है सभी धर्मों में धीरेंद्र प्रताप सिंह की लोकप्रियता भी बरकरार है माना जा रहा है कि रेन प्रताप सिंह को कांग्रेस पार्टी ने उतार कर श्रावस्ती लोकसभा का चुनाव रोजर की स्थिति में ला दिया है ।


पिछले 2014 के चुनाव में जहां कांग्रेस पार्टी लड़ाई से बाहर थी वही वर्तमान चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में खड़ी दिखाई देने लगी है । आज की रैली में समर्थकों की उपस्थिति देखकर कांग्रेस नेता भी काफी गदगद दिखाई दिए । जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मंगल देव सिंह, जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, सफीक अख्तर व विनय कुमार मिश्रा सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे