Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धनघटा पुलिस ने पांच वारंटी को किया गिरफ्तार





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जनपद आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान व न्यायालय द्वारा जारी किए हुए गिरफ्तारी प्रपत्र एवं प्रासेस के व्यापक अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा  रणधीर कुमार मिश्रा के निर्देशन में बीती रात धनघटा पुलिस द्वारा 02 टीमें बनाकर जो क्रमशः उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी व उ0नि0 सुभाष चन्द्र श्रीवत्स मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा दबिश दी गई तो 05 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।



इस बाबत गिरफ्तार हुए पहले वारण्टी रूदल पुत्र भागीरथी साकिन हरिवंशपुर थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर, दूसरे वारंटी स्वामीनाथ पुत्र झिन्ना साकिन खेवसिया थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर, तीसरे वारंटी भवनाथ पुत्र झिन्ना साकिन खेवसिया थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर, चौथे वारंटी उदई पुत्र कल्पू साकिन मरवट थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर एवं पांचवें वारंटी जितेन्द्र पासवान पुत्र रामलगन पासवान साकिन सन्ठी थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर के निवासी रहे। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिसम्मत कार्यवाही हेतु भेज दिया गया।



इस बाबत गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार तिवारी चौकी प्रभारी पौली मय हमराह हे0का0 कलीमुद्दीन खान, का0 संजीव कुशवाहा, का0 दीपक यादव थाना धनघटा 
साथ ही उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र श्रीवत्स चौकी प्रभारी लोहरैया मय हमराह हे0का0 माहेश्वरी सिंह थाना धनघटा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे